उत्तर : जो यंत्र मानव की तरह काम करता है और कंप्यूटर के आदेश से संचालित होता है, उसे रोबोट कहते हैं।
प्रश्न - 2. रोबोट का शरीर किस वस्तु से बना होता है?
उत्तर : रोबोट का शरीर लोहा, इस्पात और प्लास्टिक से बना होता है।
प्रश्न - 3. रोबोट कैसे मौसम व वातावरण में कार्य कर सकता है?
उत्तर : रोबोट ठंड, गर्मी, गंदे, विषैले और कठिन वातावरण में बिना थके समान गति से कार्य कर सकता है।
लघूत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न - 1. रोबोट को कार्य करने के लिए शक्ति किस प्रकार मिलती है?
उत्तर : रोबोट को कार्य करने की शक्ति विद्युत धारा से मिलती है, जो उसके शरीर में बिछे तारों में प्रवाहित होती है।
प्रश्न - 2. रोबोट किस प्रकार बोलता व सुनता है?
उत्तर : रोबोट माइक्रोफोन से सुनता है और स्पीकर की सहायता से बोलता है।
प्रश्न - 3. रोबोट मनुष्य का गुलाम क्यों है?
उत्तर : रोबोट मनुष्य द्वारा बनाया गया है और मनुष्य के आदेश पर ही काम करता है, इसलिए वह मनुष्य का गुलाम है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न - 1. यंत्र मानव की शारीरिक रचना का परिचय दीजिए।
उत्तर : यंत्र मानव का शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि धातु और प्लास्टिक से बना होता है। इसके पास टाँगें, भुजाएँ और अँगुलियाँ होती हैं, जो मशीनों से बनी होती हैं। इसके शरीर में रक्त की जगह तारों का जाल होता है, जिनमें विद्युत धारा बहती है। इसका मस्तिष्क कंप्यूटर होता है, जो आदेश देकर इसे कार्य कराता है। देखने के लिए कैमरे, सुनने के लिए माइक्रोफोन और बोलने के लिए स्पीकर लगे होते हैं।
प्रश्न - 2. रोबोट ने चंद्रमा व मंगल ग्रह पर क्या-क्या कार्य किया है?
उत्तर : रोबोट चंद्रमा की सतह पर जाकर वहाँ की मिट्टी खोदकर लाया। मंगल ग्रह पर वाइकिंग प्रोब के साथ जाकर उसने मिट्टी का परीक्षण किया और यह पता लगाया कि वहाँ जीवन नहीं है।
प्रश्न - 3. रोबोट के उन कार्यों के विषय में बताइए जिन्हें हाड़-माँस का इंसान नहीं कर सकता।
उत्तर : रोबोट जलती भट्टी में हाथ डाल सकता है, आग लगे भवन में प्रवेश कर सकता है, गहरे समुद्र की तलहटी से वस्तुएँ निकाल सकता है और विषैले व खतरनाक वातावरण में बिना डरे काम कर सकता है—जो साधारण मनुष्य नहीं कर सकता।