Solutions For Class 6 Hindi


St. John's Public School in Beliaghata, Kolkata, is a well-known educational institution that offers a blend of academic excellence and holistic development. call 9231828490.

Solutions For Class 6 Hindi 2025-26

Teacher Amrendra Singh Call @ 8967311377

अध्याय 10. गिरवन के सिंह (वन्यजीवन)

अति लघूत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न - 1. राष्ट्रीय प्राणी उद्यान किसे कहते हैं?

उत्तर : ऐसे विशेष क्षेत्रों को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान कहते हैं, जहाँ दुर्लभ और लुप्त होते प्राणी खुले और प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रह सकें।

प्रश्न - 2. राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की स्थापना दुर्लभ और लुप्त होते प्राणियों की रक्षा तथा उनके संरक्षण के लिए की गई है।

प्रश्न - 3. बिड़ाल परिवार के किन्हीं तीन पशुओं के नाम बताइए।

उत्तर : सिंह, बाघ और चीता बिड़ाल परिवार के पशु हैं

लघूत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न - 1. लेखक ने गिरवन के सिंहों के बारे में संक्षिप्त जानकारी के लिए कौन-से दो कारण बताए हैं?

उत्तर : (क) गिरवन विश्वप्रसिद्ध है, जहाँ लाखों पर्यटक हर वर्ष सिंहों को देखने और उनके जीवन का अध्ययन करने आते हैं। (ख) सिंह जंगल का राजा है।

प्रश्न - 2. गिरवन कैसे पहुँचा जा सकता है?

उत्तर : गिरवन पहुँचने के लिए जूनागढ़ आदि स्थानों से बसें चलती हैं। वहाँ पर्यटकों के लिए विश्रामगृह और डाकबंगले रहने-खाने के लिए उपलब्ध हैं।

प्रश्न - 3. गिरवन के सिंह इतने आराम से कैसे रहते हैं?

उत्तर : गिरवन के सिंह सुरक्षित वातावरण में रहते हैं। वहाँ शिकार पर प्रतिबंध है और उन्हें खुले प्राकृतिक माहौल में निर्भय होकर घूमने की आज़ादी मिली है।

प्रश्न - 4. गिरवन के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर सिंह क्यों नहीं बसाए जा सके?

उत्तर : अन्य स्थानों पर सिंह पनप नहीं सके, क्योंकि वे खुले और झाड़ियों वाले इलाके पसंद करते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में गाँव वालों ने उन्हें ज़हरीला आहार देकर मार डाला।

प्रश्न - 5. सिंह को वनराज क्यों कहा जाता है?

उत्तर : सिंह चुस्त, चतुर, शक्तिशाली और निडर होता है। उसकी रोबीली आकृति, गंभीर स्वभाव, राजसी चाल और भयानक गर्जना उसे अद्वितीय बनाते हैं। इन्हीं कारणों से उसे वनराज कहा जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न -

प्रश्न - 1. सिंह किस कारण विनाश की अवस्था तक जा पहुँचे हैं? सविस्तार बताइए।

उत्तर : सिंह पहले उत्तर भारत से लेकर नर्मदा नदी तक फैले हुए थे, परंतु अब केवल गुजरात के गिर क्षेत्र में ही रह गए हैं। इसके मुख्य कारण हैं –शिकारियों की हवस तथा सिंह के सिर और खाल का शौक। वनों की कटाई और खेती के लिए भूमि का अधिक उपयोग। जनसंख्या वृद्धि के कारण प्राकृतिक आवास का नष्ट होना। इन सब कारणों से सिंह विनाश की अवस्था तक पहुँच गए।

प्रश्न - 2. सिंह के रूप और स्वभाव के विषय में आप क्या जानते हैं?

उत्तर : सिंह का शरीर मटमैले बादामी रंग का होता है। नर सिंह के गले में अयाल और पूँछ पर गुच्छा पाया जाता है। वह चुस्त, शक्तिशाली, निडर और गंभीर स्वभाव का होता है। उसकी गर्जना, राजसी चाल और रोबीली आकृति के कारण उसे वनराज कहा जाता है।

प्रश्न - 3. प्रस्तुत पाठ में गिरवन की सुंदरता का वर्णन किस प्रकार किया गया है? लिखिए।

उत्तर : गिरवन का क्षेत्र 1295 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहाँ पतझड़ी वृक्ष, कँटीली झाड़ियाँ, छोटी पहाड़ियाँ और कुंड इसकी शोभा बढ़ाते हैं। सिंहों के अलावा अनेक जंगली जानवर और पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं। मंदिरों और गाँवों के कारण यह स्थान और भी आकर्षक लगता है।

St. John’s Public School Beliaghata

St. John’s Public School Beliaghata

St. John’s Public School Beliaghata